Friday, 28 March 2025

सूर्य ग्रहण


                ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। और इस दिन शनि ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश लेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। उत्तराभाद्रपद शनि का नक्षत्र है। शनि और सूर्य में शत्रुता है ऐसे में सूर्य ग्रहण का देश-दुनिया पर क्या प्रभाव होगा,ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।


यह ग्रहण व्यक्ति को अपने जीवन में धैर्य रखने की चुनौती दे सकता है। शनि के नक्षत्र में होने के कारण यह संघर्ष और कठिनाइयों वाला समय हो सकता है। हालांकि, यह आत्मनिर्भरता, अनुशासन और स्थिरता को बढ़ावा देने का भी समय है। शनि का प्रभाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दबाव डाल सकता है। मानसिक तनाव, थकान और चिंता बढ़ सकती है, इसलिए मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करना फायदेमंद रहेगा।


हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसे मुख्य रूप से यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।


मेष राशि 

साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान धन का लेनदेन न करें। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा।


वृषभ राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको कहीं पर लाभ, तो कहीं समस्याएं होंगी। रिश्तों में हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।


मिथुन राशि 

ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य ग्रहण आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको सभी कार्यों के प्रति अधिक मेहनत करनी होगी। कोर्ट के मामलों में सावधानी बरतें। सेहत के मामले में भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है।


कर्क राशि 

सूर्य ग्रहण लगने से आपकी मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। आप चीजों में संतुलन बनाए रखने के लिए अनुभवी व्यक्तियों से बात करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।


सिंह राशि

माना जा रहा है कि, साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ हो सकता है। आपको नौकरी में वित्तीय लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।


कन्या राशि 

ग्रहण के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। तरक्की के अच्छे संकेत है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


तुला राशि 

ज्योतिषियों के अनुसार यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको ग्रहों के प्रभाव से व्यापार में लाभ की प्राप्ति संभव है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है।


वृश्चिक राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए सामान्य है। आपको चीजों में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है। इस दौरान अगर किसी नई नौकरी या यात्रा का अवसर मिले, तो जरूर जाएं।


धनु राशि 

सूर्य ग्रहण के दिन शनि भी मीन राशि में गोचर कर रहे है। ऐसे में ये संयोग आपको जीवन की नई दिशा दिखा सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।


मकर राशि

यह समय मकर राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपको सभी क्षेत्रों में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। परिवार और रिश्तों में प्यार और विश्वास का संचार होगा।


कुंभ राशि 

ग्रहण के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका आपको मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। 


मीन राशि 

साल का पहला सूर्य ग्रहण आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। आप किसी भी यात्रा को करने से बचें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना और जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी।


आचार्य राजेश कुमार ( दिव्यांश ज्योतिष केंद्र)

संपर्क सूत्र-9454320396/7607718546


No comments:

Post a Comment