आज माँ दुर्गा के तीसरे रूप "माँ चंद्र घंटा" के दिन शुक्र का राशि परिवर्तन आपके जीवन मे क्या बदलाव करेगा !!
वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 01 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मां चंद्रघंटा के निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा एवं साधना करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुखों के कारक शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तीन राशि के जातकों को फायदा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
शुक्र गोचर 2025
वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले शुक्र देव 1 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। मंगलवार 01 अप्रैल को शुक्र देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
वृश्चिक राशि
01 अप्रैल को शुक्र देव की चाल बदलने से वृश्चिक राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ होगा। ऐसा भी हो सकता है कि कहीं रुका हुआ या अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। दान-पुण्य में सक्रियता बढ़ेगी। लोगों की मदद के लिए आप आगे रहेंगे। लेखन क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। सरकार या बड़े अधिकारी से सम्मानित हो सकते हैं। बॉस से शाबाशी मिल सकती है। कुल मिलाकर कहें तो वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि के धन भाव में विराजमान हैं। इससे कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। खरमास के बाद मांगलिक काम के लिए कपड़े और गहने की खरीदारी कर सकते हैं। पूजा-भक्ति में मन लगेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनर से संबंध मधुर होगा। भूमि और भवन की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन राशि
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो गया है। वहीं, शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की हमेशा कृपा बरसती है। सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। वाचाल हो सकते हैं। करियर को नया आयाम मिलेगा। कारोबार में तरक्की और उन्नति के लिए हरी सब्जी और हरे रंग के फल का दान करें। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। आने वाले समय में मायावी ग्रह राहु से भी मुक्ति मिल जाएगी।
आचार्य राजेश कुमार(www.divyanshjyotish.com)