राहु करेंगे शनि के घर में प्रवेश , किन राशि वालों के लिए होगा लाभकारी:-
हम सभी जानते हैं कि राहु एक पापी और छाया ग्रह है। ये एक ऐसा ग्रह माना जाता है, जो हमेशा उल्टी गति से चलता है। राहु एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। बता दें कि राहु महाराज पिछले काफी समय से गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में विराजमान है। वहीं 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के कुंभ राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में राहु गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका काम पूरे होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आपका जीवन पटरियों पर आ सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी अधिक लाभ पड़ने वाला है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। राहु महाराज आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में राहु छठे भाव में रहने वाले हैं। जीवन की कई समस्याएं कम हो सकती है। इसके साथ ही आपकी लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही नौकरी करने वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके काम का कोई और क्रेडिट ले सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पहले किए गए किसी निवेश में आपको अब अच्छा खासा धन लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी राहु का कुंभ राशि में जाना फलदायी साबित हो सकता है। राहु महाराज तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के कई क्षेत्रों से सफलता के द्वार खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप कई छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बीतने वाला है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। लेकिन थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि कुछ सहकर्मी आपके लिए गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं।
नोट- उपरोक्त प्रतिफल का प्रभाव आपकी दशा अंतर्दशा पर भी निर्भर करेगा ।
आचार्य राजेश कुमार (www.divyanshjyotish.com)